फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खनन माफिया ने बेच डाला पकड़ा गया बालू, दो पर केस दर्ज

Mon, 09 Oct 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने पकड़ा गए बालू ही बेच डाला। जानकारी होने पर खनन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गए। थाने में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी मनीषा यादव ने छह अक्तूबर को थाना क्षेत्र के गांव कटाई के जंगल में खनन होते पकड़ा था। खनन इंस्पेक्टर ने खनन में पकड़ा गया बालू गांव निवासी असीफुर्रहमान के घर के बाहर एकत्र कर दिया था। आरोप है कि माफिया ने खनन इंस्पेक्टर द्वारा पकड़ा गया बालू चोरी से बेच दिया। खनन विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी को सूचना नहीं दी गई। शनिवार को जिला खनन अधिकारी मनीषा यादव व लेखपाल ने जाकर देखा तो पकड़ा गया बालू का ढेर नहीं मिला। उनके निर्देश पर खनन इंस्पेक्टर परसराम सुरेंद्र रामबरन ने थाना पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने कटाई निवासी असीफुर्रहमान व हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी नासिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें