अमरोहा। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली निर्माणाधीन नहर में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव के जंगल में हुआ। यहां पर किसान मरगूब हुसैन का परिवार रहता है। उनका बेटा मोहम्मद हसन पड़ोस में रहने वाले फैजान के साथ सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पर गन्ना भरने जा रहा था। अभी उनका ट्रैक्टर गांव के जंगल में निर्माणाधीन नहर के पास पहुंचा था। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में मोहम्मद हसन की ट्रैक्टर के नीचे दब गया। कर मौत हो गई। जबकि उसकी साथी फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से निकाला। इस दौरान मोहम्मद हसन की मौके पर मौत हो गई। लिहाजा ग्रामीणों ने फैजान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहम्मद हसन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।