फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू महाशक्ति के नेतृत्व में तमाम किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। मार्च हसनपुर के लुहारी भूड़ से शुरू होकर ब्लॉक मुख्यालय तक निकलेगा। वहीं, स्थानीय स्तर ट्रैक्टर मार्च को लेकर को लेकर पुलिस प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह चौहान उर्फ कलवा भैया ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस ही लेना होगा। इसके लिए देेशभर का अन्नदाता आंदोलन कर रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकलेगा। वहीं, स्थानीय स्तर पर लुहारी भूड़ गांव में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसमें क्षेत्र के सौ से अधिक ट्रैक्टर शामिल होंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर सरकार के दवाब में काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रशासन से ट्रैक्टर मार्च निकालने की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन, उन्होंने इंकार कर दिया है। ऐसे में अन्नदाता शांत बैठने वाला नहीं है। ट्रैक्टर मार्च पहले से प्रस्तावित है। किसी भी कीमत पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें