फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी फ्रैक्चर पटरी, 17 से 20 तक बंद रहेगा कैलसा फाटक

Sun, 15 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के कैलसा में टूटी हुई पटरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फ्रैक्चर हुई रेलवे पटरी पर चार दिन तक धड़धड़ाते हुए ट्रेनों को गुजारने के बाद रेलपथ इंजीनियरों ने मरम्मत की सुध ली है। काशन लेकर जहां पटरियों पर काम शुरू कर दिया, वहीं मंगलवार से पटरी और स्लीपर बदलने के साथ ही ओवरहालिंग का काम किया जाएगा। 20 जनवरी तक कैलसा फाटक बंद रहेेगा। ट्रैफिक फाटक 15 व 17 से गुजारा जाएगा। 
विज्ञापन


कैलसा फाटक-16 सी के पास पटरी में पांच दिन पूर्व फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद भी तीन दिन तक फ्रैक्चर हुई पटरी से ट्रेन गुजारी गईं। अमर उजाला ने 14 और 15 जनवरी को यह खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद गहरी नींद में सो रहे रेलपथ इंजीनियरों की निद्रा भंग हुुई। रेलपथ इंजीनियरों को पटरी मरम्मत की याद आई।

रविवार को काशन लेकर काम किया गया। कैलसा के अकेले फाटक-16 सी के पास ही पटरियों में चटकने, फ्रैक्चर होने की शिकायत नहीं है, बल्कि इसके पूरे ओवरहालिंग की जरूरत है। फाटक के आस पास की चटकी तथा फ्रैक्चर हुई पटरियां और स्लीपर बदले जाएंगे।
विज्ञापन


रेलपथ इंजीनियरों द्वारा पटरियों पर ओवरहालिंग काम चलने के कारण 17 से 20 जनवरी तक फाटक-16 सी बंद रहेगा। यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को फाटक 15 और 17 से गुजारा जाएगा। यह जानकारी रेलपथ के सेक्शन इंचार्ज जितेंद्र पटेल ने दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें