फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 23 Jul 2024 06:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तहसील अमरोहा के अंतर्गत ब्लाक सभागार में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर डीएम राजेश त्यागी ने नाराजगी जाहिर की। वहीं, उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, कम शिकायत मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाक सभागार में हुए डीएम ने फरियादियों की शिकायत सुनीं। इस दौरान बहुत कम फरियादी समाधान दिवस में पहुंचे। जिस पर उन्होंने हैरानी जाहिर की। वहीं, अधिशासी अधिकारी अमरोहा, स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग से कोई भी अधिकारी उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। वहीं, तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन काटने के निर्देश उपजिला अधिकारी अमरोहा को दिए। कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया । संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 17 शिकायतें आईं। जिसमें दो शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ।
-
तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण

मंडी धनौरा। समाधान दिवस में दर्ज कराई 21 शिकायतों में से मात्र तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। एसडीएम ने अधीनस्थों को शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की सात, पुलिस की छह, बिजली विभाग की चार शिकायतें थी। एसडीएम चंद्रकांता, तहसीलदार पीएन श्रीवास्तव, बीडीओ विजय सक्सेना आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें