फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका

Thu, 05 Jun 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए आवेदन करने का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। आवेदन प्रक्रिया में युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने को प्रेरित करने के लिए अभियान भी चलाया गया था। जिसमें शिक्षकों ने घर-घर जाकर युवाओं को प्रवेश के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिले में आईटीआई के पांच राजकीय संस्थानों अमरोहा, नौगांवा सादात, गजरौला, हसनपुर व गंगेश्वरी में कई ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा निजी संस्थानों में भी कई ट्रेड संचालित होती हैं। इन संस्थानों में प्रवेश को आवेदन की प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो गई थी। आवेदन करने का आज आखिरी मौका है।
इसके लिए छात्र-छात्राएं वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि आईटीआई चलो अभियान के तहत उनकी टीम ने गांव-गांव, इटरनेट कैफे, जनसुविधा केंद्र व विद्यालयों में पहुंचकर युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित किया है, जिसमें बड़ी तादाद में युवाओं ने आवेदन भी किए । उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के हाईस्कूल के अंकों के आधार पर स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन लखनऊ द्वारा मेरिट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें