फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मेला खत्म... उत्साह बरकरार, लगा रहे गंगा में डुबकी

Sun, 17 Nov 2024 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरीधाम (अमरोहा)।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लगा तिगरी गंगा मेला समाप्त हाेने के अगले दिन शनिवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। महिलाओं ने मीना बाजार में खरीदारी की। बच्चों ने हिंडोले पर झूल कर आनंद लिया। वहीं, कुछ लोगों ने माैत के कुआं में करतब भी देखे।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगा तिगरी गंगा मेला शुक्रवार को मुख्य स्नान के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामान समेट कर घर का रुख कर दिया। शनिवार सुबह तक गंगा मेले से करीब 80 प्रतिशत श्रद्धालु अपने घर चले गए। वहीं, श्रद्धालु और दुकानदार गंगा मेले में रह गए। उन्होंने शनिवार सुबह से ही मेले में स्नान शुरू कर दिया। इसके अलावा आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मेले देखने पहुंचे। इसके चलते घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ लोगों ने परिवार के साथ मिलकर गंगा में डुबकी लगाई। सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पित किया। धूप दीप नैवेद्य से गंगा की पूजा कर पुष्प प्रवाहित कर मंगल कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाजार में अपने जरूरत के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना बाजार में रही महिलाओं की भीड़
तिगरी गंगा मेला समाप्त होने के बाद अगले दिन शनिवार को आसपास के ग्रामीण मेले में पहुंचे। कारण बाजार में दुकानदार सस्ते दाम में सामान बेच कर जाने की तैयारी करते हैं। मनोरंजन क्षेत्र में श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ रही। शाम तक मेले में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। मेले में जमकर खरीदारी की गई। मेले में किसी ने घर की जरूरत का सामान खरीदा तो किसी ने अन्य सामान की खरीदारी की। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे। मीना बाजार में महिलाओं की सुबह से शाम तक भीड़ रही। उधर, बच्चों ने चांट-पकौड़ी का आनंद लिया। हिंडोले पर झूलते रहे। मौत के कुआं में करतब देखे। ड्रैगन ट्रेन और मिकी माउस पर आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें