फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेला: सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी, डीआईजी ने परखी व्यवस्था, गंगा तट पर बसने लगी तंबुओं की नगरी

Thu, 23 Oct 2025 06:33 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)

सार

अमरोहा में लगने वाले तिगरी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीआईजी मुनिराज जी, डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीआईजी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मेला परिसर की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से होगी, जबकि पुलिस और पीएसी की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
गजराैला में लगने वाले तिगरी मेले की सुरक्षा व्यवस्था काे लेकर जायजा लेते डीआईजी मुनिराज जी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन बीतने के साथ ही तिगरी मेले की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। मेले की बुनियादी व्यवस्थाओं को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को डीआईजी ने भी तिगरी पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शेष रह गए कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मेले की तैयारियों को परखने के लिए डीआईजी मुनिराज जी को डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद के साथ तिगरी पहुंचे। तैयारियों का जायजा लेते हुए डीआईजी ने कहा कि इस बार भारी संख्या में श्रृद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसलिए फोर्स की संख्या भी बढ़ाई गई है। कहा कि मेला स्थल पर स्टंटबाजी या खुराफाती कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूरे मेला परिसर की ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। यातायात और पार्किंग के लिए इस तरह कार्ययोजना बनाएं कि आमजन को कोई परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने समय रहते सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को सुरक्षित घाट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने सड़कों के कार्यों का निरीक्षण करते हुए तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि मेला पुलिस कोतवाली बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। सभी सेक्टर में पेयजल आपूर्ति और प्रकाश की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीपदान स्थल और रंगोली स्थल भी चिन्हित कर लिए गए हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, मेला नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, मेला मजिस्ट्रेट व एसडीएम मंडी धनौरा विभा श्रीवास्तव समेत पीडब्ल्यूडी व जल निगम समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्तिक पूर्णिमा पर लगता है मेला
कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों के शिविर तैयार होने लगे। बिजली के ठेकेदार के परिसर में भी कई तंबू तैयार हो गए। जिनको देख लग रहा है कि गंगा तट पर तंबुओं का शहर बसने लगा है। गंगा के तट पर लग रहा तिगरी गंगा मेला आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।

पतित पावनी के तट पर पुण्य कमाने के लिए दूर-दूर जिलों के श्रद्धालु परिवार सहित आकर रहने लगते हैं। इसमें कई संस्कृतियों का संगम भी देखने को मिलता है। मेले का शुभारंभ 28 अक्तूबर को किया जाएगा। दीपावली, गोवर्धन पूजन, भैया दूज संपन्न हो गए हैं। अब श्रद्धालुओं के काफिले मेले केा उमड़ने लगेंगे।

उनकी सुरक्षा के लिए मेला कोतवाली बना दी गई है। उसके परिसर में पुलिस का कंट्रोल रूम बन रहा है। जिसका ढांचा तैयार हो गया है। परिसर में ही पुलिस अफसरों के शिविर तैयार हो गए हैं। उसके सामने बिजली के ठेकेदार ने काफी बड़ा परिसर घेरा है। जिसमें कई शिविर लग गए हैं।

बराबर में ही जिला पंचायत के शिविर बनाने के लिए टिन फेंसिंग कर दी गई है। पुलिस अफसरों के सैकड़ों शिविर को देख लग रहा है कि मेला स्थल पर तंबुओं का शहर बसने लगा है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में अब तक सैकड़ों शिविर तैयार हो गए हैं। मेला स्थल 
तंबुओं के शहर जैसा लग रहा है।
विज्ञापन

तिगरी मेले में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा नाला
तिगरी मेले में गंगा किनारे का नाला श्रद्धालुओं की परेशानी का सबब बनेगा। स्नान के लिए गंगा किनारे पहुंचने में दिक्कत सामने आएगी। इस बार गंगा द्वारा मेला स्थल का काफी कटान किया जाने के कारण इस बार तिगरी मेले का स्वरूप बदल गया है जहां पिछले साल मेला गंगा की रेती में लगा था, वहीं इस बार पक्की भूमि पर बस रहा है।

इसके अलावा मेला करीब 600 मीटर उत्तर दिशा में लग रहा है। मेले में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को शिविर लगाने के लिए पर्याप्त भूमि मिल जाए। प्रशासन का इस पर जोर है। इसी कारण मेला स्थल पर खड़ी करीब 900 बीघे गन्ने की फसल को कटवाया जा रहा है। अधिकांश फसल काटी जा चुकी है।

मगर श्रद्धालुओं के लिए सबसे परेशानी का सबब किनारे का नाला बनेगा। इस नाले के कारण श्रद्धालुओं को स्नान घाट तक पहुंचने में दिक्कत आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें