फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमरोहा में दो जगहों पर मारपीट के बाद फायरिंग, भाजपा नेत्री समेत 22 लोगों के खिलाफ केस, रिवाल्वर लहराई

Thu, 23 Oct 2025 06:22 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में दो जगहों पर हुई मारपीट में 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें बीजेपी की महिला नेता भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस गश्त करती हुई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई। इस दौरान रिवाल्वर लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद में भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री वर्षा वशिष्ठ भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सैदनगली के मोहल्ला धर्मशाला मंदिर निवासी लक्ष्मी शर्मा आशा वर्कर हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस के रहने वाला बॉबी उर्फ अमित शर्मा आए दिन गाली-गलौज करते हैं। उनकी पत्नी वर्षा वशिष्ठ भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री हैं। बुधवार रात करीब 8:30 बजे गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि उनके परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की जिससे बाल बाल बच गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स रिवाल्वर लहराता दिखाई दे रहा है। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि लक्ष्मी शर्मा की तहरीर के आधार पर तीन अमित शर्मा उर्फ बॉबी, वर्षा वशिष्ठ, शगुन को नामजद करते हुए 10 अज्ञात समेत 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, नौ लोगों पर मुकदमा
नौगांवा सादात के मंदिर में दीपक जलाकर घर लौटते समय बीजरा गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे को डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव बीजरा में नंदराम सिंह और डालचंद सिंह के परिवार रहते हैं।

डालचंद सिंह के बेटे सुरेश सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 21 अक्तूबर की शाम पांच बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहा थे। तभी गांव के रहने वाले रवि, दीपक, रोहतास, सुंदर ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और लाठी से मारपीट करने लगे। पुलिस में शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, नंदराम सिंह के बेटे रवि द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक वह घटना के समय मंदिर में दीपक जलाकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के सुरेश, काशीराम, शिवम कुमार, सौरभ और राकेश ने उनपर लाठी से हमला बोल दिया। बचाव में आए परिजनों को भी पीटा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि रवि की तहरीर पर सुरेश, काशीराम, शिवम कुमार, सौरभ और राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, सुरेश कुमार की तहरीर पर रवि कुमार, दीपक, रोहतास और सुंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें