फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी बुखार से तीन साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। दो दिन पहले रहस्यमयी बुखार से पीड़ित तीन साल के बच्चे की गुरुवार की रात मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। परिवार में इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बुखार से बच्चे की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग बिल्कुल अंजान है।
विज्ञापन

सैदनगली क्षेत्र के ढक्का गांव निवासी साजिद कपड़े सिलाई का काम करता है। उसके तीन वर्षीय इकलौते बेटे मोहम्मद अम्मार को दो दिन से बुखार की शिकायत थी। उन्होंने पास के ही चिकित्सक से उसकी दवाई ली थी। लेकिन गुरुवार को बेटे की हालत ज्यादा खराब हो गई। रात करीब दस बजे उपचार के लिए संभल ले जाया गया। जहां निजी अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी को सूचना दिए ही परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मोहम्मद अम्मार परिवार का इकलौता बेटा था। इससे छोटी एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि कैसा बुखार आया था। इसकी कोई जांच नहीं हो पाई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित बरु का कहना है कि बुखार से बच्चे की मौत की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसा है तो जांच पड़ताल कराई जाएगी।
बुखार से बच्चे की मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि बच्चे की मौत बुखार से हुई है तो गांव में कैंप लगवाकर अन्य लोगों का भी चेकअप कराया जाएगा। डॉ संजय अग्रवाल, सीएमओ अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें