फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में शराब के 5416 पव्वों समेत तीन तस्कर पकड़े, तीन तमंचे बरामद

विज्ञापन
गजरौला थाने में दो कारों में लाई जा रही साढ़े तीन लाख रुपये की शराब के साथ पकड़े गए तस्कर। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बांटने के लिए हरियाणा से लग्जरी कारों में छिपाकर लाई जा रही शराब की 111 पेटियों समेत तीन तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनका एक साथी गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। इनके कब्जे से तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। वहीं तस्करी में प्रयुक्त कारों के चोरी की होने की आशंका भी पुलिस ने व्यक्त की है। तीनों जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गजरौला पुलिस द्वारा लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की शराब समेत पकड़े गए गिरोह का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब की खपत रोकने के लिए पुलिस काफी सख्ती बरत रही है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा अपनी टीम में शामिल ब्रजघाट चौकी इंचार्ज निशांत राठी, चौपला चौकी इंचार्ज संत कुमार और थाने की एसओजी टीम प्रभारी आदेश राठी के साथ ब्रजघाट पुल से पूर्व चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली की दिशा से आ रहीं दो लग्जरी कारें रुकवाईं। एक कार के चालक सतीश निवासी गांव बूपनिया थाना सदर बहादुरगढ़ जिला झज्जर (हरियाणा) को पकड़ लिया जबकि उसका साथी यशपाल निवासी आलमपुर थाना हसनपुर फरार हो गया। दूसरी कार से अमर सिंह निवासी मोहल्ला खान कालोनी सेक्टर 12 थाना सदर जिला सोनीपत (हरियाणा) और सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू निवासी गांव चकरुस्तमपुर थाना रजबपुर को पकड़ लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचे भी मिले। दोनों कारों में हरियाणा में बिक्री के लिए अनुबंधित शराब की 111 पेटियां भी बरामद हुईं। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वे अमरोहा में होने वाले पंचायत चुनाव में बांटने के लिए शराब लेकर आए थे। इस मौके पर आबकारी इंस्पेक्टर रविशंकर गुप्ता भी रहे।
हरियाणा में 55 और यूपी में 140 का है पव्वा
गजरौला। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन शराब तस्करों से बरामद शराब केवल हरियाणा राज्य में ही बिक्री के लिए अनुबंधित है। बताते हैं कि अंडर वर्ल्ड नामक शराब का पव्वा वहां 55 रुपये में बिकता है जो कि यूपी में 140 रुपये का है। वहीं इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे हरियाणा राज्य में एक सरकारी शराब के गोदाम से यह शराब खरीदकर लाए हैं। उन्होंने बताया कि वहां दिन-रात यूपी से आकर शराब खरीदने वालों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें