फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की फेसबुक आईडी हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की फेसबुक आईडी हैक होने का मामला सामने आई है। दोस्तों से जरूरत होने का हवाला देकर फोन पे एवं गूगल पे के माध्यम से पैसे मांगे। गनीमत रही कि लेकिन किसी भी दोस्त ने पैसे नहीं दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी मोहित अग्रवाल भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को फेसबुक आईडी को हैक करके उसी नाम से दूसरी फेसबुक आईडी बनाई और दोनों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्त बनाया। इसके बाद जरूरत होने का हवाला देकर रुपये की मांग की गई। गूगल पे एवं फोन के माध्यम से पांच हजार, दस हजार रुपये ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट की गई। दोनों ने फोन करके जानकारी की तो फेसबुक आईडी हैक होने का पता चला। गनीमत रही कि किसी भी दोस्त ने पैसे ट्रांसफर नहीं किए। कोतवाल संजय तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें