अमरोहा। कोरोना का कहर बुधवार को भी जारी रहा। जिले के विभिन्न जगहों के तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें दो महिलाए हैं। वहीं 68 लोग संक्रमित मिले हैं इनके अलावा 98 स्वस्थ हो गए हैं यह लोग होम आइसोट से निकल कर अपनों के बीच आ गए हैं। इसके अलावा 801 सक्रिय केस है।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि आरटीपीसीआर की 553 की जांच में 52 लोग संक्रमित निकले हैं। इनके अलावा एंटीजन और ट्रूनेट के 613 के परीक्षण में आठ लोग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं निजी लैब में छह पॉजिटिव आए हैं। इन लोगों को होम आइसोलेट में रखा गया है। इन लोगों के सेहत की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि गजरौला में दो, जोया में सात, धनौरा में 12, हसनपुर में 20 और अमरोहा में 27 संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है, जिसमें जोया ब्लॉक के रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव की 70 वर्षीय महिला की मौत हुई, वह काफी दिनों से बीमार थीं। इसके अलावा शहर के छंगा दरवाजा के समीप की 38 वर्षीय महिला की भी जान चली गई। वहीं मंडी धनौरा के 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों का दाह संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कराया गया।