फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध का अंतिम संस्कार करने आए तीन लोग गंगा में डूबे, दो को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। वृद्ध के अंतिम संस्कार करने के बाद तिगरी में गंगा में नहाने के दौरान तीन लोग गंगा में डूब गए। दो लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया। जबकि एक युवक का पता नहीं चला। उसकी तलाश जारी है। ब्रजघाट के गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव नगला खाकम निवासी नरेश नाथ (35) पुत्र राजेंद्रनाथ के ददिया ससुर का शनिवार को निधन हो गया। परिजन और रिश्तेदार शनिवार दोपहर दो बजे तिगरी गंगा किनारे श्मशान घाट पर दाह संस्कार करने के लिए आए थे। दाह संस्कार करने के बाद नरेश नाथ अपने भाई राहुल, बहनोई विपिन नाथ व अन्य परिजनों के साथ गंगा में नहाने लगा। इस बीच नरेश नाथ व तीन लोग नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तीनों को डूबते देख अंतिम संस्कार करने आए लोगों ने शोर मचाया। खुद भी उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। डूबने की जानकारी मिलने पर गांव के गोताखोर दौड़ पड़े। उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी। दो लोगों को मशक्कत के बाद बचा लिया, लेकिन नरेश नाथ का पता नहीं चला।
सूचना पाकर एसआई उमेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने भी तलाश करने में गोताखोरों की मदद की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। ब्रजघाट से बुलाए गए गोताखोरों ने भी युवक को तलाश किया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अंतिम संस्कार कराने आए युवक की डूबने की जानकारी मिली है। उसे तलाश किया जा रहा है। ब्रजघाट के गोताखोर भी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोताखोरों से भिड़ गए थे बचाए गए दो लोग
गजरौला। तिगरी गंगा में नरेश नाथ सहित तीन लोग डूबे थे। जिनमें दो लोगों को गांव के गोताखोरों ने बचा लिया था। बताया जा रहा है कि जिनको गोताखोरों ने बचाया, वह बाहर आते ही गोताखोरों से भी भिड़ गए थे। बताया जा रहा है कि वह नशे में थे। इस कारण गोताखोरों से मारपीट को उतारू हो गए थे। किनारे पर आते ही वह फरार हो गए। उनका पता नहीं चला कि कहां गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें