फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आआत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। अप्रैल में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों पर महिला का उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन

ग्राम पथरा निवासी उमेश के मुताबिक उसकी बहन कमलेश की चार अप्रैल 2026 को ससुराल खैलिया खालसा में अचानक मौत हो गई थी। उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी। उमेश ने आरोप लगाया कि कमलेश को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सुरेश, ससुर बसंत और देवर महेश निवासी खैलिया खालसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें