फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बच्चे ने स्टार्ट किया ट्रैक्टर, रिक्शा-ठेले में टक्कर लगने से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। रहरा अड्डे के पास ट्रैक्टर पर बैठे बच्चे ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया। जिसके बाद ट्रैक्टर ने ई रिक्शा व ठेले में टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को रहरा अड्डा बाईपास पर एक ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर स्वामी कुछ सामान खरीदने लगा। जबकि चाॅबी ट्रैक्टर में ही लगी थी। ट्रैक्टर पर बैठे एक बच्चे ने चॉबी से ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। जिससे ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और ई रिक्शा व ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक कनेटा रोड निवासी अनवार, मोहम्मद शाहिद व लाला घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें