फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला समेत तीन की मौत, 52 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
श्री वैंक्टेश्वरा के विम्स हास्पिटल से कोरोना की जंग जीतने वाले संक्रमित - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना से संक्रमित लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो संक्रमितों की इलाज के दौरान टीएमयू हास्पिटल और एक की दिल्ली में मौत हो गई। जबकि जिलेभर में 52 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में बढ़ रही मौतों के आंकड़े से जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। अबतक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या 1528 हो गई है। जिले में 321 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सरकारी लैब में प्रतीक्षारत 44 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें एक डॉक्टर, एक फार्मेसिस्ट और दो अन्य स्वास्थ्य कर्मी सहित सोलह कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 912 लोगों की जांच की गई। इसमें 36 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि धनौरा क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय पुरुष 27 अगस्त को संक्रमित मिले थे। उन्हें टीएमयू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जबकि अमरोहा नगर निवासी 48 वर्षीय महिला को 25 अगस्त को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। दोनों की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं धनौरा के युवक की दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों की मौजूदगी में शवों को सुपुर्द-ए-खाक कराया गया है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 52 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1528 हो गई है। कुल 321 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि स्वस्थ होने के बाद 34 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि एक महिला सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें