फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से भाजपा के पूर्व सभासद सहित तीन की मौत, डेंगू के 23 मरीज मिले

विज्ञापन
हसनपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की बुखार से मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देते विधायक महेंद्र खड - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। जिले में डेंगू और बुखार जान लील रहा है। गुरुवार को हसनपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष व पूर्व सभासद, डिडौली में महिला और एक तीन साल की बच्ची की बुखार से मौत हो गई। पूर्व सभासद ने मेरठ में और महिला ने मुरादाबाद में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इतना ही नहीं डेंगू के 23 मरीज मिले हैं। इसमें सबसे अधिक ड्योढ़ी वाजिदपुर गांव में 11 मरीज मिलने से हड़कंप मचा है। मौतों के बढ़ते आंकड़े को देखकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। भाजपा नेता की मौत पर विधायक समेत अन्य भाजपाइयों ने घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

नगर के रहरा अड्डा निवासी करीब 45 वर्षीय नरेश सैनी भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष थे। वह नगर पालिका परिषद के पूर्व में सभासद भी रहे थे। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। पास के ही निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार रात को हालत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। गुरुवार दोपहर को मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे एवं तीन बेटियां छोड़ी हैं। परिजनों को का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की सूचना मिलने पर विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया। सांत्वना देने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजपाल सैनी, व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश बंसल उर्फ कालू, मंडल हसनपुर अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल महामंत्री महेश खड़गवंशी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, सोनिया प्रजापति रहे। वहीं डिडौली निवासी राहुल कुमार की 26 वर्षीय पत्नी शशी देवी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रही थीं। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मुरादाबाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, सिहाली जागीर में आसिफ की तीन वर्षीय बच्ची की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को 23 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें ड्योढ़ी वाजिदपुर गांव में 11, मलेशिया गांव में 3, हसनपुर के 3 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें