फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं का अवैध कटान करते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं का कटान करते तीन तस्कर गिरफ्तार कर लिए। उनके कब्जे से सवा क्विंटल मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को मुखबिर की सूचना मिली थी कि मोहल्ला मुल्लाना में कुछ लोग अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस ने मौके पर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 130 किलो भैंस का मांस बरामद हुआ। मौके पर खाल और कटान के उपकरण भी मिले। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम नईम निवासी मोहल्ला नौबतखाना हाल पता मोहल्ला जाफरी, जाहिद और अमान निवासी मोहल्ला जाफरी बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें