फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बैटरी बेचने आए तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के तीन शातिर अपराधी पुलिस ने चोरी की दो बैटरी संग पकड़े हैं। उनके कब्जे से चाकू भी बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने हापुड़ के बाबूगढ़ से बैटरी चोरी की थीं। जिनको बेचने के लिए गजरौला लाए थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ब्रजघाट चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर को मुखबिर की सूचना पर ख्यालीपुर ढाल से तीन शातिर आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मुशीर, मुश्तकीम और जीशान बताए। तीनों के कब्जे दो बैटरी व दो चाकू बरामद किए। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बाबूगढ़ से दोनों बैटरी चोरी करना कबूल किया। जिनको बेचने के चक्कर में ही गजरौला आए थे। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें