फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से 150 विद्युत पोल टूटे, बिजली आपूर्ति बाधित, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में आंधी से विद्युत सैकड़ों पोल एवं पेड़ टूटने से ग्रामीण क्षेत्र में रात भर बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। शनिवार को दिन भर लोग बिजली आपूर्ति के लिए तरसते रहे। वहीं शहरी क्षेत्र में शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पाई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की देरशाम आई तेज आंधी से ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। आंधी की गति इतनी तेज रही कि खेतों में रास्तों पर खड़े दो सौ से अधिक पेड़ टूटकर रास्ते पर गिर गए। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। करीब दस पेड़ तो हसनपुर से रहरा मार्ग पर गिरे। जबकि उझारी से ढबारसी मार्ग पर भी कई पेड़ गिरे। ढक्का के आसपास कई पेड़ लिंक मार्ग पर गिर गए। जिससे आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उधर, पूरे डिवीजन में करीब 150 बिजली के पोल टूटकर गिर गए। शनिवार को पूरा दिन बिजली कर्मचारी टूटे बिजली पोल के स्थान पर नए बिजली पोल लगाने का काम करते रहे। काम अभी पूरा भी नहीं हो पाया था कि शनिवार शाम को फिर से आंधी शुरू हो गई। जिसने फिर से बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन

बुरावली और रहरा बिजलीघर से जुड़े लोगों को चौबीस घंटे तक भी आपूर्ति नहीं मिल पाई है। ढबारसी में स्कूल की दीवार आंधी से भरभराकर गिर गई। एक्सईएन बिजली अनिल कुमार ने बताया कि आंधी से करीब 150 पोल टूटे हैं। उन्हें ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें