फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ माह की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ माह की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। तड़के से ही श्रद्धालुओं का पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

माघ माह की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। धार्मिक प्रवृत्ति के तमाम लोग ऐसे हैं, जो पूरे महीने भोर होने से पहले ही स्नान कर लेते हैं। पूरे महीने प्रभातफेरी निकालते हैं। पूर्णिमा पर ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में स्नान करने जाते हैं। बुधवार को माघ माह की पूर्णिमा होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भोर होते ही श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष संग स्नान किया। पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण करने के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए। तड़के शुरू हुआ स्नान का क्रम सुबह देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें