फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अबकी बार चार किमी की दूरी तय कर गंगा में स्नान करेंगे श्रद्धालु

Tue, 05 Nov 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में स्नान के लिए श्रद्धालुओं को चार किमी पैदल चलना पड़ेगा। क्योंकि, बीते साल की तरह इस बार भी गंगा की जलधारा का रुख दक्षिण की तरफ हो गया है। जलधारा की जगह रेत ही रेत दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

तिगरी-कांकाठेर मार्ग से गंगा की जलधारा चार किमी दूर हो गई है। क्योंकि, इस बार गंगा की जलधारा का रुख बदल गया। गंगा उत्तर में रेती छोड़ दक्षिण दिशा की तरफ पहुंच गई। जिसका नतीजा यह हुआ कि तिगरी-कांकाठेर मार्ग से गंगा की जलधारा करीब चार किमी दूर हो गई है। जबकि श्रद्धालुओं के शिविर तिगरी-कांकाठेर मार्ग के किनारे तक लग जाते हैं। इसलिए श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए चार किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। गंगा की दिशा दक्षिण में हाे जाने के कारण इस बार गंगा रोड की लंबाई भी बढ़ गई है। जहां बीते साल तीन किमी थी, वहीं इस बार करीब चार किमी हो गई है। उधर, गंगा का जल स्तर लगातार कम होने के कारण भी जल धारा दूर होती जा रही है। एसडीएम चंद्रकांता का कहना है कि इस बार गंगा की जलधारा दक्षिण की तरफ हो जाने के कारण श्रद्धालुओं को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।







मौत का कुआं भी तैयार

गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में हिंडोला तैयार हो गए हैं। झूलने वालों का इंतजार है। इसी तरह मौत का कुआं भी तैयार हो गया है। मगर हैरत की बात यह है कि मेले में सोमवार की शाम तक शिविर कम पड़ गए। टीन फेंसिंग की चादर भी खत्म हो गईं। एसडीएम चंद्रकांता व एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने ठेकेदार को फटकार लगाई। हिदायत दी कि मंगलवार दोपहर तक हर हाल में शिविर व टिन चादर का इंतजाम हो जाना चाहिए।
विज्ञापन




तिगरी गंगा मेले में मेला कोतवाली शुरू, बांटे जा रहे ड्यूटी कार्ड

गजरौला। तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेजी पकड़ रही हैं। गंगा की रेती में मेला कोतवाली सोमवार शाम तक शुरू हो गई। मेला कोतवाली प्रभारी बालेंद्र सिंह ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी कार्ड भी वितरित कर दिए। कोतवाली परिसर में पुलिस अफसरों के शिविर लगाए जाने का काम कई दिन से चल रहा है। जो पूरा होने के कगार पर है। कंट्रोल रूम बन रहा है। पुलिस का मीटिंग हॉल बनाया जा रहा है। कोतवाली शुरू करने के साथ ही उस पर बोर्ड लगा दिया गया। मेले में आने वाले समस्त सीओ के शिविर बन गए। पुलिस लाइन भी तैयार हो गई। पीएसी जवानों के लिए शिविर तैयार कर दिए गए।













आकर्षण का केंद्र बनेगा तिगरी गंगा मेले का लेजर शो



गजरौला। इस बार तिगरी गंगा मेले में लेजर शो आकर्षण का केंद्र बनेगा। मेले में गंगा अवतरण से लेकर विभिन्न कार्यक्रम लेजर शो में दिखाए जाएंगे। गंगा तट प्रस्तुति से गूंज उठेगा। आस्था का प्रतीक तिगरी गंगा मेला 11 नवंबर को विधि विधान से पूजन के साथ शुरू होगा। मेले में कई संस्कृति के दर्शन होंगे। पूजन के दिन गंगा तट 11 हजार दीपों से जगमग होगा। काशी के ब्राह्मण वेद मंत्रों का उच्चारण करेंगे। वहीं सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र इस बार लेजर शो रहेगा। जिसमें गंगा अवतरण से लेकर अनेक प्रसंग दिखाए जाएंगे। एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने बताया कि 11 नवंबर को ही लेजर शो होगा। गंगा मेले में लेजर शो पहली बार हो रहा है। जिसका जिम्मा कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह पर है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें