फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान के घर में घुसे चोर, शोर मचाने पर भागे, फायरिंग भी की

Wed, 02 Jul 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में दिन ढलते ही चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। सोमवार रात चोरों ने किसान के घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। हालांकि, शोर मचाने पर चोर दीवार फांदकर भाग निकले। थोड़ी देर में भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि चोरों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। पुलिस ने भी जांच पड़ताल की है। उधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


रजबपुर क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी प्रवीण सोमवार रात करीब आठ बजे परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठे थे। तभी चोरों ने घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। इससे कुछ देर पहले कर गांव के पास तालाब में देखे गए थे। चोरों को देखकर प्रवीण ने शोर मचा दिया। तभी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग भी की और भाग निकले। सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें