हसनपुर। राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की शनिवार को गांव नंगलिया मुंशी में होशियार सिंह के आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अमेरिका-इस्राइल का ईरान में युद्ध की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि युद्ध के कारण बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों और स्कूली बच्चों की जान जा रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। युद्ध के कारण बढ़ती महंगाई से दुनिया परेशान होने लगी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिषद से अपील की कि वैश्विक शांति की रक्षा के लिए इस युद्ध को रोकने के प्रयास किए जाएं। इस दौरान युद्ध में मारे गए मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर सहकारी संघ कुंदरकी भूड़ के सभापति करन सिंह, भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री महिपाल सिंह, होशियार सिंह, खड़क सिंह, नौसिंह, अमित कुमार, राजेंद्र सिंह, निखिल, रघुवीर सिंह, बाबूराम, दीपक चौहान, रामरतन, किरन पाल रहे।