फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर जलभराव से मिलेगी राहत, तीन करोड़ से बनेगा नाला

Sun, 01 Dec 2024 11:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में नाला निर्माण करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन किलोमीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। जिस पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। नाले से हाईवे के पानी की निकासी बगद नदी में की जाएगी। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी ने नाला बनाने का काम शुरू कर दिया है।
गजरौला क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण बारिश होने पर एक फीट तक पानी भर जाता है। बारिश से फूड हब में हालात इस कदर बिगड़ जाते हैं कि एक दिन बारिश होने पर दो से तीन दिन तक हाईवे पर पानी भर रहता है। सर्विस रोड भी जलमग्न हो जाती हैं। इससे कई बार हादसे का डर रहता है। नाईपुरा के सामने औद्योगिक क्षेत्र में अंडरपास बनाया जा रहा है। जिससे लोगों के साथ हादसा न हो। कई महीने से इसका काम चल रहा है। वहीं हाईवे की चौड़ीकरण कंपनी ने नाला निर्माण भी शुरू करा दिया है। जिससे बारिश का पानी बगद नदी में चला जाए, इसके लिए तीन किलोमीटर लंबा नाला बनाया जा रहा है। जिस पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी ने बताया कि नाले का ढाल इस तरह है कि औद्योगिक क्षेत्र के सामने से हाईवे का पानी बगद नदी में चला जाए। इससे हाईवे पर जलभराव की समस्या नहीं होगी। साथ ही पानी पहुंचने से बगद नदी भी पुनर्जीवित होगी। जिससे आसपास का जल स्तर भी सुधरेगा। नाला निर्माण में मानक का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें