फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraula News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य, ब्रजघाट और तिगरी गंगा में पूजा-पाठ

Sun, 01 Dec 2024 06:04 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला
विज्ञापन
गजरौला के ब्रजघाट में डूबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

अमावस्या पर रविवार को श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। श्रद्धालु तड़के से ही गंगा में डुबकी लगाने के लिए गंगा तट पर पहुंचने लगे थे। उन्होंने गंगा में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान कराए।

विज्ञापन


तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा और बुध बाजार स्टेशन रोड निवासी पंडित दयानंद शर्मा के मुताबिक रविवार को मार्गशीष (अगहन) माह की अमावस्या थी। अमावस्या पर गंगा में स्नान कर दान करने का विशेष महत्व है।

इसके चलते रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं का जमघट हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उदघोष संग गंगा में डुबकी लगाई। गंगा मैया के जयकारे व हर-हर गंगे के उदघोष से ब्रजघाट व तिगरी गंगा तट गूंज उठे।
विज्ञापन


गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। तड़के शुरू हुआ गंगा में स्नान का सिलसिला काफी देर तक का चलता रहा। दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला जारी रहा।

हाईवे पर लगा जाम, एक घंटे तक फंसे रहे वाहन

अमावस्या पर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। ब्रजघाट गंगा पुल पर लगे जाम में वाहन फंस गए। देखते ही देखते लंबी लाइन लग गई। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगने से वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे।

रविवार को अमावस्या होने के कारण ब्रजघाट गंगा में स्नान करने आए श्रद्धालुओं के कारण जाम लग गया। सार्वजनिक वाहनों से आने जाने वाले श्रद्धालुओं को उतारने और चढ़ाने के लिए गंगा पुल पर वाहन रोकने पड़े। उधर, जो श्रद्धालु अपने वाहनों से आए थे, उन्होंने भी अपनी कारों, बाइकों को बेतरतीब तरीके से जहां तहां खड़ा किया।

जल्दी निकलने के चक्कर में जहां मौका मिला, वहां से कोशिश की गई। ऐसे में हाईवे पर जाम लग गया। कुछ ही देर में गंगा पुल पर वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल जाम खुलवाया।

जिसके बाद वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनी थी। इसका कारण वाहनों रफ्तार कम होने के कारण रेंग रेंग कर गुजरते रहे। पुलिस द्वारा व्यवस्था बनवाकर वाहनों को निकलवाया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें