फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश के लिए 18 को होगी परीक्षा

Fri, 10 Jan 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को होगा। जिसमें करीब 4729 छात्र- छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जिले का एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय गुन्नौर कस्बे में स्थित है। इस विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को होगा। इसके लिए कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिले में करीब 4729 छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, बहजोई के इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई, हीरा देवी तोताराम इंटर कॉलेज, चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज, बीएमजी इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज सतूपुरा, रजपुरा के सिपाही लाल स्मारक किसान इंटर कॉलेज, बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज बबराला, सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय बबराला, जुनावई के जनता इंटर कॉलेज, असमोली के किसान इंटर कॉलेज, पवांसा के आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज किसौली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा से पहले कक्ष निरीक्षकों की बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह में 80 सीटें है। जिसके प्रवेश के लिए 18 जनवरी को परीक्षा होगी। इसमें करीब 4729 छात्र- छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें