फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में तीन स्थानों से कुंभ के लिए मिलेंगी बसें

Fri, 10 Jan 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को कुंभ जाने के लिए परिवहन विभाग ने जिले के तीन स्थानों हसनपुर बस स्टैंड, चौधरी सराय और बहजोई के पजाया बस स्टैंड से बस मुहैया कराई जाएगी। बस का संचालन 11 जनवरी से शुरू किया जाएगा। संभल एआरटीओ कार्यालय में इस संबंध बृहस्पतिवार को बस चालकों के साथ बैठक की गई। एआरटीओ प्रशासन डॉ.पीके सरोज ने बताया कि कुंभ स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष बस की व्यवस्था कराई गई है। इसके लिए बस ऑपरेटरों को निर्देशित किया गया है। संभल में हसनपुर बस स्टैंड, चौधरी सराय और बहजोई के पजाया बस स्टैंड से कुंभ जाने के लिए बसें मिलेंगी। न्यूनतम किराया में यह बसें जाएंगीं। एआरटीओ ने बस ऑपरेटरों को इसके लिए स्पष्ट निर्देशित भी किया है। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन जयप्रकाश गुप्ता, यात्रीकर अधिकारी योगेंद्र यादव, बस ऑपरेटर गुलफाम, हाजी कल्लू, जावेद अली, नवाब आदि रहे। इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं श्रद्धालु
एआरटीओ प्रशासन डॉ.पीके सरोज ने बताया कि संभल में बस से जाने के लिए श्रद्धालु चेतन के मोबाइल नंबर 7017734306 और बहजोई में राहुल के मोबाइल नंबर 8445218099 पर संपर्क कर सकते हैं। कोई भी समस्या होने पर उन्हें भी बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान बजाना होगा भक्तिमय संगीत
कुंभ मेले के लिए निजी जो बसें जाएंगी, उनमें भी भक्तिमय संगीत बजाना होगा। बैठक के बाद एआरटीओ ने यह स्पष्ट कहा। बताया कि संगीतमय भजन के अलावा अन्य कुछ नहीं बजाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें