नमाज के समय को लेकर ईदगाह पर दो पक्षों में नोकझोंक हो गई। जमकर हंगामा हुआ। मामला थाने तक पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आदमपुर क्षेत्र के ढबारसी में सोमवार सुबह ईदगाह पर ईद की नमाज को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जामा मस्जिद के इमाम जावेद रजा ने बताया कि नमाज का समय सुबह 7.45 था। आसपास के गांवों से आए नमाजियों को देखते हुए इमाम ने नमाज के समय में बढ़ोतरी कर दी गई। जिसकी वजह से दो पक्षों में नमाज समय से कराने को लेकर जमकर नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बताते हैं कि पिछले वर्ष भी इन्हीं दो पक्षों में नमाज को समय को लेकर विवाद हुआ था।
आदमपुर थाना प्रभारी सुकर्मपाल राणा ने बताया कि नमाज के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को शांत कर दिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी।