फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ना भुगतान में पिछड़ीं चीनी मिलें, चार को नोटिस

Tue, 01 Apr 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलें किसानों को उनके बेचे गए गन्ने का भुगतान समय से नहीं कर पा रही है। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए गन्ना विभाग ने धनौरा समेत चार चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही भुगतान में सुधार न करने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।
जिले में नौ चीनी मिले किसानों से गन्ने की खरीद करती हैं। जिसमें अमरोहा की तीन व दूसरे जनपदों की छह चीनी मिलें शामिल हैं, लेकिन शुगर मिले किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान करने में लापरवाही कर रही हैं। विभाग के अनुसार धनौरा चीनी मिल द्वारा 19 फरवरी तक का 368.35 करोड़ रुपये, अगवानपुर द्वारा 30 जनवरी तक का 97.67 करोड़ रुपये, बेलवाड़ा द्वारा 20 जनवरी तक का 34.32 करोड़ रुपये, करीमगंज मिल द्वारा 21 जनवरी तक का 29.60 करोड़ रुपये का भुगतान ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित 14 दिनों में भुगतान के सापेक्ष चारों मिलों ने एक माह से भी अधिक का भुगतान किसानों को नहीं किया गया है। डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि किसानों को भुगतान के लिए चारों मिलों को तीन दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में भुगतान न करने पर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें