गजरौला। सिपाही के घर का ताला तोड़ कर दाखिल हुए चोर 25 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वापस आने पर सिपाही को चोरी की जानकारी हुई।
थाने में तैनात सिपाही मोहित पंवार किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। कई दिन पूर्व वह घर के ताले लगाकर बाहर गए थे। इस बीच चोरों ने घर के ताले तोड़ कर चोरी कर ली। चोरों घर में रखी सेफ का ताला तोड़ कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, 25 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान समेट कर ले गए। शुक्रवार को सिपाही घर आया तो ताले टूटे देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि चोरी का केस सामने आया है।
-