फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी वेब शुगर मिल में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने बंद पड़ी वेब शुगर मिल के स्टोर में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बड़ी संख्या में समान गायब है। दो बैग समान फैक्टरी की बाउंड्री के पास पड़ा मिला। जबकि अन्य चोरी हुए सामान की जांच पड़ताल की जा रही है। शुगर मिल के जनरल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सुरागकशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा-जोया रोड वेब इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के नाम शुगर मिल है। यह कई सालों से बंद पड़ी है। सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहते हैं, जबकि फैक्टरी के आवासों में कई परिवार रहते हैं। कुछ दिन पहले फैक्टरी के स्टोर में नकब लगाकर चोरों ने बड़ी संख्या में सामान चोरी कर लिया। फैक्टरी परिसर की सुरक्षा निरीक्षण के दौरान बाउंड्री के पास दो बैग सामान बरामद हुआ। इसमें फैक्टरी का एक कंप्यूटर, प्लेट, पांच चार्ज वाली टॉर्च, बिजली का सामान, बेडशीट आदि सामान मिला। फैक्टरी प्रबंधन द्वारा चोरी होने वाले अन्य समान की जांच पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि वेब इंडस्ट्रीज के जनरल मैनेजर एससी शर्मा की तहरीर पर अज्ञात में चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें