फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चोरों ने प्रिंटिंग प्रेस के ताले तोड़कर नकदी समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चोरी की ये घटना मोहल्ला मंडी चौब की है। मोहल्ला जयओम नगर निवासी रोहित अरोड़ा की मोहल्ला मंडी चौक में प्रिंटिंग प्रेस है। जिसमें शादी व अन्य कार्ड छापे जाते हैं। होली के दिन त्योहार के चलते उनकी दुकान भी बंद थी, लेकिन इस बीच चोरों ने छत के जीने का दरवाजा काटकर दुकान में घुस आए और दराज में रखी 1.25 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह रोहित अरोड़ा दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान से नकदी समेत कई दो लाख रुपये का सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें