फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना के गोदाम में डेढ़ लाख रूपये की चोरी, कार में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेखौफ चोर दीवार फांद कर किराना के गोदाम में दाखिल हो गए। दस हजार रुपये की नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। कार में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने मंगलवार को यूपी कॉप एप पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा बिजनौर रोड की है। यहां पर किराना व्यापारी जयप्रकाश अग्रवाल का परिवार रहता है। मोहल्ले में ही उनका किराने का गोदाम और दुकान है। आरोप है कि 13 मई की रात चोर दीवार फांद कर गोदाम में दाखिल हो गए थे। यहां खड़ी कार से शीशा भी तोड़ दिया था। उसमें रखी 10 हजार रुपये, म्यूजिक सिस्टम, एलसीडी, टूल किट, स्टपनी चोरी कर ली। इतना ही नहीं गोदाम परिसर में स्थित किराना की दुकान के ताले तोड़ कर 15 टिन रिफाइंड और 20 पेटी सरसों का तेल समेत करीब डेढ़ लाख रूपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी 14 मई की सुबह हो सकी। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित ने यूपी कॉप एप पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेकटर आरपी शर्मा ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें