फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपला पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर जूते की दुकान से चोरी

विज्ञापन
गजरौला में चौपला पुलिस चौकी के पास जूते की दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाते दुकानस्वामी। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। चौपला पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित जूतों की दुकान सें चोरों ने जूते चोरी कर लिए। दुकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस अभी घटना को संदेह की नजर से देख रही है और जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मी नगर जामा मस्जिद वाली गली में दिलशाद सैफी की जूतों की दुकान है। पीछे ही गोदाम और घर भी है। शुक्रवार की दोपहर वह अपने भाई शारिक की सगाई में शामिल होने हापुड़ गए हुए थे। इस कारण दुकान भी जल्द बंद कर दी थी। रात को लौट आए थे। बताते हैं कि शनिवार की सुबह उनके पास रहने वाला रिजवान दुकान खोलने पहुंचा तो भीतर सामान बिखरा पड़ा था। उसने दिलशाद को सूचना दी। दिलशाद ने देखा तो दुकान के साथ ही -पीछे गोदाम में भी जूतों के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे। उनके मुताबिक पड़ोस के मकान से सीढ़ी लगाकर ऊपर पहुुंचकर पीछे के हिस्से से नीचे उतरे चोर लगभग चार लाख रुपये के जूते चोरी कर ले गए। वहीं चौपला पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद वहां भीड़ लग गई। वहीं इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया चोरी की घटना गले नहीं उतर रही है। फिर भी जांच की जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें