फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के युवक ने पानी भरने गई किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक वह नल पर पानी भरने गई थी। लौटते वक्त रास्ते में मिला युवक उसे खींचकर घर में ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी रविवार की रात नौ बजे घर से कुछ दूर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। पानी भरकर लौटते समय गांव का युवक मिल गया। आरोप है कि अंधेरे में किशोरी को अकेला देख युवक ने उसे पकड़ लिया। किशोरी को एक बंद पड़े घर में खींच ले गया। यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद किशोरी को धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। पीड़ित किशोरी घर पहुंची। आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। आरोपी अंकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें