फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर युवक को पीटा, कार के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर मोहल्ले के लोगों ने कार सवार युवक के साथ मारपीट की। कार में भी तोड़फोड़ की गई। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित आनंद विहार कालोनी निवासी सचिन कुमार कार में सवार होकर किसी काम से मोहल्ला प्रेमनगर गया था। मामूली बात पर मोहल्ले के ही कुछ युवकों से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सचिन के साथ मारपीट की गई। कार में तोड़फोड़ की गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना प्रभारी रमेश सहरावत ने बताया कि मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। धनित और मुनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें