फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौटकर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल से वापस आए एक युवक ने घर में ही फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। आननफानन में शव को नीचे उतारा। परिजन एक चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवक सोमवार की सुबह अपनी ससुराल गया था। बताया जाता है कि युवक का विवाह छह माह पहले ही हुआ था और उसकी पत्नी अपने मायके में थी। सोमवार की शाम युवक अपनी ससुराल से वापस आया। गुमसुम युवक रात किसी समय घर के भीतर ही फंदे पर लटक गया। कुछ देर बाद परिजनों उसकी तलाश करते हुए भीतर गए तो उनकी चीख निकल गई। वह फंदे पर लटक रहा था। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थी। सूचना मिलने पर पत्नी व उसके परिजन गांव आ गए। मंगलवार की सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें