फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दस दिन बाद ठीक हुई एक्स-रे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में दस दिन पहले खराब हुई एक्स-रे मशीन शनिवार की दोपहर ठीक हो गई है। मशीन का कंट्रोल पैनल खराब हुआ था, जिसे स्पेन से मंगवा कर डाला गया है। तीन इंजीनियरों ने 24 घंटे की मशक्कत के बाद मशीन को ठीक किया। अब मरीज जिला अस्पताल में ही अपना एक्स-रे करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 80 से 90 मरीज एक्स-रे कराने पहुंचते हैं। जिले की सभी सीएचसी से मरीज रेफर होकर जिला अस्पताल आते हैं। बीती 26 जून को अचानक एक्स-रे मशीन खराब हो गई। मशीन खराब होने के चलते मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। मशीन ठीक करने लखनऊ से आए इंजीनियर उसके पार्ट्स खोलकर ले गए। सातवें दिन भी व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी है। उधर, जिला अस्पताल प्रशासन ने एक्स रे रूम के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया था। जिसमें बताया गया कि एक्स-रे मशीन ठीक होने में दस दिन या उससे अधिक समय लग सकता है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर मशीन ठीक हो गई है। कुछ मरीजों के एक्स-रे किए भी गए हैं। अब अस्पताल आने वाले सभी मरीजों के एक्स-रे हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें