फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए ने नीलगाय को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। जनपद में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। अब भेड़ा भरतपुर गांव के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय को निवाला बना लिया। ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो नीलगाय के अवशेष गन्ने के खेत में पड़े मिले। इससे पहले भी तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मूंढाखेड़ा, भेड़ा भरतपुर और रतनपुर गांव के जंगल में तेंदुआ देखा जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत थी। शुक्रवार की रात तेंदुए ने भेड़ा भरतपुर के रहने वाले किसान वीर सिंह के गन्ने के खेत में नीलगाय को मार डाला। हालात देखकर लग रहा था कि नीलगाय ने खुद को बचाने के लिए काफी दूर तक संघर्ष किया। जिसके चलते गन्ने की फसल खराब हो गई।
शनिवार की सुबह किसान वीर सिंह के परिजन खेत पर पहुंचे तो नीलगाय के अवशेष पड़े मिले। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। लगातार तेंदुआ देखे जाने के कारण तीनों गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, डीएफओ एसपी सिंह ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़वाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें