फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुरादाबाद से अब गजरौला शिफ्ट होगी परिवहन विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। औद्योगिक क्षेत्र में परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला का करीब 20 फीसदी से अधिक काम हो गया हैै। इसके बन जाने से मुरादाबाद की क्षेत्रीय कार्यशाला को यहां शिफ्ट किया जाएगा। निगम की बस खराब या हादसाग्रस्त हो जाने पर कार्यशाला में उसकी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला मुरादाबाद में है। मगर वहां पर स्थान काफी कम हैै। इस कारण परिवहन निगम की बसें हादसे में क्षतिग्रस्त हो जाने पर उनकी मरम्मत कराने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बसों को मुरादाबाद भेजने में समय और खर्च अधिक आता हैै। मरम्मत में कई दिन लग जाते हैं। इस दिक्कत को दूर करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 30 मई को लखनऊ मुख्यालय से इसका शिलान्यास किया। कार्यशाला का भवन निर्माण कार्य करीब दो महीने पूर्व शुरू किया गया। मगर कांवड़ यात्रा के दौरान निर्माण कार्य की निगरानी नहीं हो सकी। इस कारण निर्माण कार्य धीमी गति से हुआ। जिसका नतीजा यह हुआ कि दो महीने में अभी तक 20 फीसदी ही काम हुआ है, जबकि अफसरों का जोर इस बात पर है कि कार्यशाला को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाए। हिदायत दी है कि निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







आसपास के जिलों की बसें भी दुरुस्त होंगी

धामपुर, बिजनौर, चांदपुर, नजीबाबाद, रामपुर, अमरोहा, पीतल नगरी की डिपो की बस खराब हो जाने पर उनको स्थानीय डिपो की कार्यशाला में संचालन लायक मरम्मत की जाती है, लेकिन हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो जाने पर उसे डिपो की कार्यशाला में सही नहीं किया जा सकता। उसका काम क्षेत्रीय कार्यशाला में ही किया जाता है, जो इस समय मुरादाबाद में है। मगर वहां पर स्थान कम हैै। इस कारण उपरोक्त डिपो की बसों के लिए औद्योगिक नगरी में क्षेत्रीय कार्यशाला बनाई जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें