फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाषा और गणित के ज्ञान की परीक्षा चार दिसंबर को होगी

Sun, 17 Nov 2024 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण (परख परीक्षा) विद्यार्थियों के भाषा, गणित और विज्ञान के ज्ञान की परख की जाएगी। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण चार दिसंबर को होगी। परीक्षा में कक्षा तीन, छह और कक्षा नौ के विद्यार्थी शामिल होंगे।
जिले में परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं की विशेष कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यह परीक्षा एक तरह का सर्वे है। इससे छात्रों की शिक्षा और उपलब्धि के स्तर का पता लगाया जा सकेगा। परीक्षा यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए भी है। परीक्षा परिणाम के आधार पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

कक्षा तीन में पूछे जाएंगे 45 प्रश्न
परख परीक्षा में कक्षा तीन के लिए भाषा, गणित एवं हमारे आसपास की दुनिया के 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा छह में 51 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि, कक्षा नौ में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के 60 प्रश्न हल करने होंगे। डीआईओएस वीपी सिंह अधिकारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं की भाषा और गणित की पढ़ाई का आकलन करने के लिए परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण (परख परीक्षा) का आयोजन होता है। यह परीक्षा चार दिसंबर को होगी, जिसकी परीक्षा की तैयारी के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक शनिवार को कराया जा रहा अभ्यास
प्रत्येक शनिवार को कक्षा नौ के विद्यार्थियों को ओएमआर शीट को एचबी पेंसिल से भरने का अभ्यास कराया जा रहा। साथ ही विगत वर्षों के राष्ट्रीय सर्वेक्षण के प्रश्नपत्रों का हल करने का अभ्यास भी कराया जाएगा। शेड्यूल बनाकर राष्ट्रीय सर्वेक्षण से पहले विद्यार्थियों को कम से कम पांच से छह बार अभ्यास कराना होगा। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज धनौरा उर्फ मुरादनगर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार को सर्वेक्षण का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें