फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 500 शौचालय का लक्ष्य और मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में स्वच्छ भारत मिशन अभियान ग्रामीण के तहत 500 शौचालय और बनाने का लक्ष्य मिला है। इससे पहले नौ हजार शौचालय बनाए जा चुके हैं। डीपीआरओ ने एडीओ और सचिवों को लाभार्थियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि जनपद में स्वच्छ भारत मिशन अभियान ग्रामीण चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में 500 और शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला है। सरकार का मंशा है कि कोई भी ग्रामीण खुशे में शौच न करे। उन्होंने बताया कि अब तक जिलेभर में नौ हजार शौचालयों को निर्माण कराया जा चुका है। लाभार्थियों को शौचालय बनवाने के लिए 12 हजार रुपये की धनराखि दो किस्तों में दी जाती है। यह राशि लाभार्थी के खाते में जाती है। अब सरकार से मिले 500 शौचालय के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए एडीओ और सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को चिन्हित करें। जिससे जल्द की शौचालयों का निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें