फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : जिले में 76 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

इस बार जिले से हाईस्कूल में 27300 परीक्षार्थी, इंटर में 25052 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा के लिए कुल 76 केंद्र बनाएं गए हैं। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। साथ ही इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा होनी है। इसीक्रम में दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को विभाग द्वारा चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। परीक्षा में सचलदल गठित किए गए हैं। इसके अलावा 76 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 जोनल और 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा शुरू होते ही सचल दल की गाड़ियां केंद्रों पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। वहीं डीएम बीके त्रिपाठी ने प्रश्न पत्र खोलने और बंद करने के निर्धारित समय में लापरवाही में स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर निलंबन की कार्रवाई के लिए चेताया है। कहा कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने सामने प्रश्न पत्र खोलेंगे और उसकी सील कराने की भी प्रक्रिया कराएंगे। अनुपस्थित छात्र और उपस्थित छात्रों की संख्या का कॉपी के साथ मिलान अवश्य करें। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटे बाद किसी भी छात्र छात्रा का केंद्र में प्रवेश नहीं हो सकेगा। नकल विहीन, शांतिपूर्ण, पारदर्शी परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता लापरवाही करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें