फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मोत्सव पर शोभायात्राओं में सजी झांकियों ने मन मोहा

विज्ञापन
गजरौला के अवंतिका पार्क में देर रात शुरू हुए श्रीराम नवमी में सजी झांकी। संवाद - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला। अखिल भारतीयब्राह्मण महासभा द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव पर बड़ी धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने मनमोह लिया। विभिन्न वेशधारी बाल कलाकारों की प्रस्तुति देख दर्शक दंग रह गए।
विज्ञापन

शिव इंटर कॉलेज मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा बुध बाजार, इंद्रा चौक होते हुए चौपला चौराहा पहुंची। यहां सेवापस कॉलेज में ही संपन्न हुई।
सोमवार की सुबह दस बजे शिव इंटर कॉलेज से निकाली गई शोभायात्रा का राकेश कुमार शर्मा और डॉ.शिव शंकर शर्मा ने शुभारंभ किया। इस दौरान शोभायात्रा बुध बाजार, इंद्रा चौक, अस्पताल चौराहा और फ्लाईओवर होते हुए चौपला पहुंची। शोभायात्रा में भगवान राम, कृष्ण, देवी की झांकियां शामिल थीं। देवी-देवताओं के रूप में सजे बाल कलाकार आकर्षण का केंद्र बने थे। शोभा यात्रा चौपला से वापस होते हुए इंद्रा चौक और बुध बाजार से होते हुए शिव इंटर कॉलेज परिसर में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को संभालने को पुलिस बल मुस्तैद रहा। राकेश कुमार शर्मा, डॉ.शिव शंकर शर्मा, अरविंद गोयल, विजय गुप्ता, प्रदीप कुमार, अनिल सिंघल, डा.योगेंद्र शर्मा, अतर सिंह मान, पंडित रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर चैत्र नवरात्र परायण के अगले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने गंगा में विसर्जित किया। चामुंडा मंदिर से श्रद्धालु देव प्रतिमाओं को बैंड बाजे पर थिरकते हुए व देवी का गुणगान करते हुए गंगा तक ले गए। इससे पहले उन्होंने नगर में शोभायात्रा निकाली। चामुंडा मंदिर से शुरू की गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए इंद्रा चौक आई। यहां से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में सवार हो गए। शोभायात्रा के आगे युवक बैंड बाजे की धुनों पर थिरक रहे थे। इस मौके पर डॉ.सुमेर चंद्र, चन्द्रपाल सिंह, सचिन चौहान, मोहित कुमार, आकाश प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें