अमरोहा। समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में निजी विद्यालयों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर निजी विद्यालयों पर अवैध वसूली और मनमानी फीस लेने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निजी विद्यालय खुलेआम मनमानी फीस वसूल रहे हैं और हर साल बिना किसी नियम के फीस बढ़ा देते हैं। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को एक ही चिह्नित दुकान से कोर्स खरीदने के लिए मजबूर करता है, जिससे अभिभावकों को महंगे दाम पर सामग्री खरीदनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों द्वारा एडमिशन फीस, वार्षिक शुल्क, स्मार्ट क्लास और एक्टिविटी समेत कई मदों में अवैध शुल्क वसूल कर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। छात्र सभा ने बढ़ाई गई फीस पर रोक लगाने, जांच कराने और निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान कमल खड़गवंशी, मोहित, सुधीर, आमिर, दिपेंदर यादव, गुडडू, माजिद खान, जीशान बक्शी आदि मौजूद रहे।