अमरोहा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में मनाया गया। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि पीआरडी कर्मियों में ड्यूटी के प्रति अनुशासन की भावना प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम एवं विशिष्ट अतिथि एडीएम एफआर गरिमा सिंह तथा डीडीओ सरिता द्विवेदी रहीं। परेड कमांडर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव यादव ने डीएम को सलामी दी। डीएम ने परेड का निरीक्षण किया गया। परेड कमांडर द्वारा परेड का संचालन किया गया। टोली नंबर एक का नेतृत्व पीआरडी कर्मी सोनू कुमार, टोली नंबर दो का नेतृत्व पीआरडी कर्मी पवन कुमार एवं टोली नंबर तीन का नेतृत्व पीआरडी कर्मी दीपक कुमार ने किया।
डीएम ने बताया कि प्रांतीय रक्षक दल विभाग आजादी के साथ का विभाग है। पीआरडी कर्मियों की सेवा प्रशंसनीय है। जिले में जितने भी पीआरडी कर्मी हैं, वह मुस्तैदी से जिले की सुरक्षा में सहयोग कर रहे हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग व पीआरडी कर्मी प्रशंसा के पात्र हैं।
सेवानिवृत हो चुके पीआरडी कर्मी सूरज सिंह, जगपाल सिंह, रमेश सिंह आदि को सम्मानित किया। परेड में टोली नंबर एक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ में अतुल कुमार पीआरडी जवान ने एवं रस्साकसी में टोली नंबर तीन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्याती, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव कुमार यादव, कनिष्ठ सहायक युवा कल्याण विभाग अमित कुमार यादव आदि मौजूद रहे।