फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बरामदगी को थाने का घेराव कर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन पूर्व बहला फुसला कर अपहरण की गई युवती को पुलिस बरामद नहीं कर सकी। उधर आरोपी के पिता को पुलिस ने छोड़ दिया। जानकारी होने पर युवती के परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। थाने का घेराव करने के बाद जाम लगा दिया। युवती की बरामदगी की मांग उठाई। पुलिस ने जल्द बरामदगी का भरोसा देकर ग्रामीणों को समझाया। तब जाकर जाम खोला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर शुक्रवार की शाम थाना गजरौला पहुंचे। यहां उन्होंने थाने का घेराव करते हुए कहा कि गांव की 22 वर्षीय युवती का कई दिन पूर्व बहला फुसला कर अपहरण कर लिया गया। जिसका केस युवती के परिजनों ने रजबपुर थाना क्षेत्र के शहवाजपुर पट्टी निवासी के खिलाफ दर्ज कराया। घटना को कई दिन बीत गए, लेकिन पुलिस युवती को बरामद और आरोपी की गिरफ्तारी करने में नाकाम है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में भी लिया था, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाया। घेराव के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण थाने के बाहर आ गए। यहां पर जाम लगा दिया। नारेबाजी कर बरामदगी की मांग उठाई। थाने के बाहर धनौरा मार्ग पर जाम लगाए जाने से पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने ग्रामीणों को समझाया। जल्द बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें