फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संभल के लिए चल रही जनता सेवा बस का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संभल के लिए चलाई गई जिले की पहली मुख्यमंत्री जनता सेवा रोडवेज बस का संचालन बंद हो गया है। इस रूट पर यात्री नहीं मिलने के कारण रोडवेज को घाटा हो रहा था। बस के चलने में आने वाला खर्चा भी नहीं निकल पा रहा था। अब इसी बस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यह बस रोजाना सुबह आठ बजे सौंधन से चलेगी और आदमपुर, ढबारसी, हसनपुर होते हुए अमरोहा आएगी। शाम की इसी रुट से वापस लौटेगी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर अमरोहा डिपो से मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत एक बस को चलाने के निर्देश मिले थे। 14 नवंबर को अमरोहा डिपो से मुख्यमंत्री जनता सेवा रोडवेज का संचालन शुरू किया गया था। यह बस अमरोहा डिपो से जोया, नारंगपुर, सरकडी, कालखेड़ा, सरकड़ा, भवालपुर, खूनपुर एचौड़ा कंबोह, सैदनगली, सिंगपुर होकर संभल पहुंच रही थी। लेकिन, शुरुआत से ही संभल के लिए यात्री नहीं मिल रहे थे जिसके चलते बस को बंद करके इसके रूट में बदलाव किया गया है।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि अब इसी बस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यह बस रोजाना सुबह आठ बजे सौंधन से चलेगी और आदमपुर, ढबारसी, हसनपुर होते हुए अमरोहा आएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किराया निधत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें